Hometrendingवरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 विभिन्न विषयों की मॉडल उत्तर...

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 विभिन्न विषयों की मॉडल उत्तर कुंजियाँ जारी

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान (ग्रुप-ए, बी), सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गणित तथा अंग्रेजी विषयों के प्रश्न-पत्रों की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 17 जून से 19 जून 2023 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के उप सचिव सुनील रांका ने बताया कि उक्त परीक्षा 12 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।

मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होगी प्रविष्टियां : आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें  वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिााालित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया : आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जावेंगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।

आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 17 से 19 जून 2023 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

बिपरजॉय की आहट के साथ ही बीकानेर रेल मंडल भी अलर्ट मोड पर, ये कर रहा विशेष तैयारी…

बीकानेर में बिपरजॉय के दृष्टिगत प्रशासन ने की अपील, कंट्रोल रूम स्‍थापित, आवश्‍यक सेवाओं के नंबर जारी

बिपरजाॅय को लेकर बीकानेर में भी अलर्ट : कलक्‍टर ने कहा- 16-17 जून को बेवजह घर से नहीं निकलें लोग

बिपरजॉय की आहट से जोधपुर डिस्कॉम अलर्ट मोड पर, अभियंताओं के मुख्यालय छोड़ने पर लगाई रोक

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की उठती लहरों के बीच सीएम ने दिया संदेश- घर के अंदर रहें, निर्देशों का करें पालन

चक्रवाती तूफान “बिपरजॉय” की आहट, राजस्‍थान के 3 संभागों में अलर्ट जारी

राजस्‍थान : कांग्रेस में उम्रदराज नेताओं के टिकट कटेंगे! 70 पार के 9 मंत्री, 80 पार के 4 एमएलए

खेत पर आवास के लिए मिलेगा 50 लाख रुपये तक का ऋण, अनुदान भी मिलेगा

राहु करेंगे मीन राशि में प्रवेश, पांच राशियों पर होगा सकारात्‍मक असर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular