Hometrendingगुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की उठती लहरों के बीच सीएम ने...

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की उठती लहरों के बीच सीएम ने दिया संदेश- घर के अंदर रहें, निर्देशों का करें पालन

नई दिल्‍ली Abhayindia.com अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का गुजरात और महाराष्‍ट्र में व्‍यापक असर देखने को मिल रहा है। समुद्र में लगातार ऊंची लहरें उठ रही हैं। गुजरात में 15 जून को इसका असर और ज्‍यादा बढने की आशंका है। इसे देखते हुए यहां अब तक 37 हजार से ज्‍यादा लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं, रेलवे ने एहतियात के तौर पर 95 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इस बीच, गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं। आपदा प्रबंधन के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने कहा है कि बचाव, राहत और पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने सभी से अपील की कि समय–समय पर राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा–निर्देशों का पालन करें और घर के अंदर रहें। यदि आवश्यक हो अगर किसी को स्थानांतरित करना है, तो प्रशासन के साथ सहयोग करें।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि बिपरजॉय के मद्देनजर द्वारका जिला प्रशासन ने समंदर के तट पर बसे 38 और आस–पास के 44 गांव के निचले इलाकों पर रहने वाले 4 हजार परिवारों को स्थानांतरित किया है। 138 महिलाओं की 20 तारीख से पहले डिलीवरी होनी है उन्हें उनके परिजन के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चक्रवाती तूफान “बिपरजॉय” की आहट, राजस्‍थान के 3 संभागों में अलर्ट जारी

राजस्‍थान : कांग्रेस में उम्रदराज नेताओं के टिकट कटेंगे! 70 पार के 9 मंत्री, 80 पार के 4 एमएलए

खेत पर आवास के लिए मिलेगा 50 लाख रुपये तक का ऋण, अनुदान भी मिलेगा

राहु करेंगे मीन राशि में प्रवेश, पांच राशियों पर होगा सकारात्‍मक असर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular