Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण को लेकर नगर निगम हुआ...

बीकानेर में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण को लेकर नगर निगम हुआ सख्‍त, निर्माणाधीन बिल्डिंग को किया सीज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्‍त रवैया अपना रहा है। इसी बीच, गुरुवार को नगर निगम ने गुरुवार सुबह गंगाशहर के बोथरा चौक स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को सीज करने की कार्यवाही की है।

नगर निगम की सचिव हंसा मीणा ने बताया कि सीज की गई बिल्डिंग कांतिलाल सेठिया की है जो जीरो सेटबेक के निर्माणाधीन थी। नियम विरुद्ध निर्माण कार्य होने पर सीज किया गया है। बताया जा रहा है कि निगम की ओर से पूर्व में बिल्डिंग मालिक को नोटिस भेजा जा चुका है। इसकी पालना नहीं होने पर सीज की कार्यवाही की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!