Friday, May 15, 2026
Hometrendingआज दोपहर या शाम तक गुजरात तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय,...

आज दोपहर या शाम तक गुजरात तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, उठने लगी लहरें, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज दोपहर या शाम तक गुजरात तट से टकरा सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बिपरजॉय चक्रवात 15 जून की दोपहर या देर शाम तक बहुत प्रचंड तूफान की शक्ल में लैंडफॉल करेगा। इसके चलते गुजरात के मांडवी से पाकिस्तान के कराची समुद्र तट के बीच करीब 325 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 125 से लेकर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तीव्र हवाएं चल सकती हैं। इस तूफान से बचाव के लिए तटीय इलाकों से 74 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। 442 गांवों में अलर्ट किया गया है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात बिपरजोय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रहा है। यह शाम तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है।

उन्‍होंने बताया कि चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS (बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है।

बिपरजॉय के प्रभाव के कारण गुजरता के मांडवी, पोरबंदर, द्वारका में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। द्वारका में चक्रवात बिपोरजॉय के प्रभाव में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। द्वारका केभड़केश्वर महादेव मंदिर के पास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें समुद्र में ऊंची लहरें उठती नजर आ रही है।

इस तूफान के कारण रेलवे सेवा के भी प्रभावित होने का अनुमान है। गुजरात सरकार के अनुसार, प्रदेश के आठ जिले चक्रवात से प्रभावित हो सकते हैं। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। लोगों के समंदर किनारे जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। चक्रवात बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!