Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकाणा ब्लड सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुत्र का जन्म दिन...

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुत्र का जन्म दिन रक्तदान करके मनाया

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकाणा ब्लड सेवा समिति पिछले कई वर्षों से बीकानेर ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी कोने से ब्लड की डिमांड आती है समिति के रक्तदाताओं या समिति की सहयोगी संस्थाओं से ज़रूरतमंद को निःस्वार्थ निशुल्क लाईव रक्तदान करके ब्लड उपलब्ध करवाती रही हैं। रक्तदान महादान की भावना लिए एवं रक्तदान करने के लिए अन्य युवाओं को प्रेरित करने की कड़ी में आज बीकाणा ब्लड सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक एवं आशा पारीक ने अपने पुत्र निखिल का जन्म दिन रक्तदान करके मनाया।

इस रक्तदान में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने हौसला बढ़ाने के लिए स्वयं पीबीएम ब्लड पहुँच कर रक्तदान के क्षेत्र में बीकाणा ब्लड सेवा समिति द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहना की एवं निखिल को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार हर व्यक्ति को अपनों की खुशी के लिए रक्तदान करते रहना चाहिए। इस अवसर पर रवि व्यास, आशा पारीक, अमित मोदी, शहर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुरेश चन्द्र शर्मा ने भी रक्तदान किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!