Saturday, April 25, 2026
Hometrendingखतूरिया कॉलोनी में पार्क के विकास के लिए 11.17 लाख रुपए मंजूर

खतूरिया कॉलोनी में पार्क के विकास के लिए 11.17 लाख रुपए मंजूर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खतूरिया कॉलोनी (उत्तर) विकास समिति ईसेक्‍टर आदर्श पार्क (टंकीवाला) के लिये नगर निगम आयुक्‍त ने इन्दिरा शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत पार्क के विकास और रखरखाव के लिए 11.17 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्‍तीय स्वीकृति जारी कर दी है। समिति के सचिव सुधीर गोयल ने बताया कि इस आशय की स्वीकृति समिति को मिल गई है।

सचिव सुधीर गोयल ने बताया कि पार्क के विकास और रखरखाव का कार्य क्षेत्रिय वन अधिकारी बीकानेर (दक्षिण) द्वारा अतिशीघ्र कराया जायेगा। वन विभाग द्वारा कराये जाने वाले कार्यो में sprinklen system द्वारा पार्क के पास में पानी की आधुनिक तरीके से सप्‍लाई की जाएगी। विभिन्न तरह के फूलों की बगिया, पेड़, औषधीय पौधों की वाटिका लगाई जायेगी। पार्क में अत्याधुनिक सोलर लाइट एवं फव्‍वारों द्वारा सुसज्जित किया जाएगा। पार्क में झरना भी लगाया जाएगा। बच्चों को लुभाने के लिये स्टेथू लगाई जाएगी। पार्क में एक प्याऊ का निर्माण भी किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!