जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। शाम 6:30 से कैबिनेट की बैठक और शाम 7:15 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत इस बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कई अहम फैसले ले सकते हैं।
आपको बता दें कि हाल में सीएम गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ पार्टी हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी। उस बैठक के बाद यहां पहली बार कैबिनेट बैठक हो रही है। लिहाजा इस पर सभी की नजरें रहेंगी। हालांकि, बैठक के संबंध में आधिकारिक तौर पर एजेंडा जारी नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों के अलावा हाल में आयोजित हो रहे राहत शिविरों के क्रियान्वयन पर अहम चर्चा हो सकती है।






















