Hometrendingमानसून अब ज्‍यादा दूर नहीं, अगले 48 घंटे में दे सकता है...

मानसून अब ज्‍यादा दूर नहीं, अगले 48 घंटे में दे सकता है दस्‍तक

नई दिल्‍ली Abhayindia.com देश में कहीं गर्मी और कहीं आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच, मानसून के भी जल्‍द ही दस्‍तक देने की खबर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले 48 घंटे में केरल के तट पर दस्‍तक दे सकता है। बहरहाल, अरब सागर में निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

आपको बता दें कि देश में मानसून अमूमन एक जून के पास दस्‍तक देता है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है। ताजा अलर्ट के अनुसार, यदि मानसून केरल में दस्‍तक देता है तो राजस्‍थान में मानसून की एंटी जुलाई के आरंभ में हो सकती है। बहरहाल, राजस्‍थान में आंधी और बारिश का दौर चलने से औसत तापमान सामान्‍य से कम चल रहा है। बारिश ने मई माह में वर्षों पुराने रिकार्ड ध्‍वस्‍त कर दिए है। इससे इस बार भी गर्मी का असर कम ही रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular