Hometrendingबीकानेर में हत्या के प्रयास में घर पर फायरिंग व वाहनों में...

बीकानेर में हत्या के प्रयास में घर पर फायरिंग व वाहनों में तोड़फोड़ कर दशहत फैलाने वाले दो आरोपी अरेस्‍ट

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास में घर पर फायरिंग व वाहनों में तोड़फोड़ कर दशहत फैलाने वाले दो आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गत 8 अक्‍टूबर को संतोष बिश्नोई, लक्की बिश्नोई, सुरेन्द्रसिंह उर्फ धोलू हरियाणा, विष्णु बिश्नोई, बजरंग चाण्डासर, मुकेश बिश्नोई व 4-5 अन्य सभी बोलेरो व स्कॉर्पियों गाडीयों में सवार होकर आये व प्रार्थी कौशल के मकान पर फायर किये व प्रार्थी के घर के आगे खड़ी बोलेरो कैम्पर गाड़ी से टक्कर मारकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त करके फरार हो गये।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा एवं एएसपी शहर चक्रवर्तीसिंह राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद नगर विश्वजीत सिंह द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए थाना पर टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आरोपीयों हर संभावित स्थानों पर तलाश की गई व दौराने तलाश आरोपी जयसुखराम देहङ उर्फ लक्की बिश्नोई पुत्र बजरंग लाल बिश्नोई उम्र 24 साल निवासी जेगला व गोपीराम भार्गव पुत्र प्रभुराम भार्गव उम्र 21 साल निवासी गणगौर स्‍कूल के पास पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर को अरेस्‍ट कर लिया गया। आरोपी जयसुखराम के पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

विश्वजीत सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर

महेन्द्र सिंह मीणा उपनिरीक्षक पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर।

छगनलाल कांस्‍टेबल पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर।

पंकज कांस्‍टेबल  पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर।

प्रकाश रत्नु कांस्‍टेबल पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular