Hometrendingपूर्व जिला उप प्रमुख इंदू तरड़ का बड़ा दावा, कहा- इस बार...

पूर्व जिला उप प्रमुख इंदू तरड़ का बड़ा दावा, कहा- इस बार जिला परिषद में “कमल” खिलेगा, वार्ड नंबर 18 से भरा पर्चा

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की पूर्व जिला उप प्रमुख इंदू तरड़ ने मंगलवार को जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के बाद वे जोशीले अंदाज में मीडिया से रूबरू हुईं। इंदू तरड़ ने मौके पर मीडिया से बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि बीकानेर जिला परिषद में पिछले 25 साल से कांग्रेस का कब्जा है, लेकिन इस बार जनता बदलाव चाहती है और इस बार जिला परिषद में भाजपा अपना जिला प्रमुख बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है और ग्रामीण जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकास नीतियों से जुडऩा चाहती है। उन्होंने कहा, भाजपा विकास में विश्वास रखती है, यही हमारा चुनावी विजन है। हमारा लक्ष्य है कि केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। एक सवाल के जवाब इंदू तरड़ ने कहा, मैं राजनीति में नई नहीं हूं, मुझे बीकानेर की ग्रामीण राजनीति का पुराना अनुभव है। हमारा परिवार सालों से ग्रामीण राजनीति की धुरी रहा है। तरड़ परिवार ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने अपने उप जिला प्रमुख के कार्यकाल में भी राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर विकास के काम कराए थे। मैंने कभी यह नहीं देखा कि कौन किस पार्टी का है, मैंने हर वार्ड में सडक़, पानी, बिजली और शिक्षा के लिए काम किया। इस बार भी मेरा विजन सिर्फ और सिर्फ विकास है।

इंदू तरड़ ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से शुरू की गई ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ बीकानेर को भी मिले। चाहे वह जल जीवन मिशन हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, लाडो प्रोत्साहन योजना हो या फिर किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं को मैं वार्ड 18 के हर गांव-ढाणी तक पहुंचाने का काम करूंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझ पर भरोसा जताया है, मैं भाजपा के भरोसे पर खरी उतरूंगी। वार्ड 18 की जनता मेरा परिवार है और मैं परिवार के लिए काम करूंगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular