




देश और दुनिया के इतिहास के पन्नों में झांकें तो पता चलेगा कि 26 जून के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई। आइये, जानते हैं ये कौनसी घटनाएं थी :-
१498 : चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
1714 : स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1838 : बंगाली उपन्यासकार बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म हुआ।
1888 : मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ।
1894 : जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1906 : में पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यह प्रतिस्पद्र्धा 12 घंटे चली थी।
1909 : लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गए।
1918 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म।
1919 : अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
1945 : सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
1949 : बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1952 : नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कफ्र्यू का उल्लघन किया।
1961 : प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन।
1963 : अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया।
1975 : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
1982 : एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1992 : भारत ने ‘तीन बीघा गलियाराÓ 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
1994 : पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।
1999 : बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत।
2000 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश को दिया टेस्ट खेलने का दर्जा।
2004 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफा, शुजात हुसैन नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
2००४ : मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन।
2013 : उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गए।
2015 : कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत, 227 लोग घायल हो गए।





