Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपर्यावरण संरक्षण एव संवर्धन का संकल्प राष्ट्र की खुशहाली के लिए आवश्यक...

पर्यावरण संरक्षण एव संवर्धन का संकल्प राष्ट्र की खुशहाली के लिए आवश्यक : डॉ. वत्‍सला

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है- पेड़ पौधे, नदी, पर्वत, अग्नि, वायु सहित प्रकृति के विभिन रूप हमारे लिए वंदनीय है। यह बात विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गंगाशहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एव संवर्धन का संकल्प राष्ट्र की खुशहाली के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रकृति पर्यावरण और प्राकृतिक चिकित्सा की अवधारणा पर विशेष उद्बोधन दिया।

संस्था मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा गंगाशहर व जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज केंद्र में वृक्षारोपण के साथ प्रारम्भ हुआ। जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम के अधिकारी महेश उपाध्‍याय व कौशल केन्द्र की ममता पंवार व बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि पेड़ है जहाँ धरती पर स्वर्ग है वहाँ, जहाँ स्वर्ग है वह राष्ट्र खुशहाल है। इसके लिए इनकी महत्‍ता पर प्रकाश डालते हुए केंद्र के औषधि पार्क व अशोक वाटिका में कई प्रकार के औषधीय युक्त पौधों का अभियाान स्वरूप वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों में कविता सुथार, महावीर उपाध्याय, सुनीता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा, मयंक बोथरा, कुनाल तंवर, पूजा तेजी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!