Saturday, April 25, 2026
HometrendingRajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म, आज 6 जिलों में...

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म, आज 6 जिलों में येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। असल में, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब खत्‍म हो गया है। ऐसे में कई इलाकों में मौसम में बदलाव होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जून को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां जिलों और आस-पास के क्षेत्रों के कहीं-कहीं पर तेज सतही हवाएं चलेंगी। जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन संग बारिश होने का प्रबल संभावना है। इनजिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म होने के कारण प्रदेश में गर्मी का दौर पुन: शुरू होगा। इस दौरान तापमान में भी करीब चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार-पांच दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

नौतपा खत्‍म, राजस्‍थान में अब मानसून की उडीक, जानें- कब करेगा प्रवेश…

जयपुर। नौतपा खत्‍म होने के साथ ही अब राजस्‍थान में मानसून की उडीक है। इस बार नौतपा का असर कम ही रहा। नौ दिन की अवधि के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया इससे आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई। बहरहाल, मानसून की बात करें तो यह महाराष्ट्र के आधे से अधिक इलाके को कवर कर चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में एंट्री के साथ ही मानसून की गति बढ़ जाएगी और तेजी से राजस्थान की तरफ बढ़ेगा। यह 15 जून तक मध्यप्रदेश पहुंचेगा। इसके करीब 5 दिन के बाद यानी 20 जून तक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश कर जाएगा। इसके 1-2 दिन बाद ही मानसून झालावाड़ को कवर कर लेगा।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून के प्रवेश को 4 भांगों में बांटा है। 20 जून को जहां मानसून का प्रवेश होगा, वहीं 25 जून तक मध्य प्रदेश से सटे जिलों को कवर कर लेगा। जबकि 30 जून तक मानसून पूर्वी राजस्थान को पूरी तरह से कवर कर सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!