Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम न्‍यूज : एटीएम से कैश निकालने की कोशिश नाकाम, कैमरे में...

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : एटीएम से कैश निकालने की कोशिश नाकाम, कैमरे में कैद हो गया आरोपी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नयाशहर पुलिस थानान्‍तर्गत के मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी स्थित राजस्‍थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने के प्रयास का एक मामला सामने आया है। घटना के अनुसार 16 जुलाई को तड़के करीब साढे तीन बजे एक नकाबपोश व्‍यक्ति ने एटीएम को तोड़कर उसमें से कैश निकालने की कोशिश कीलेकिन वो इसमें नाकाम रहा। उसकी यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईहालांकि उसने कैमरे को भी ढंकने की कोशिश की थीइसके बावजूद वो उसमें कैद हो गया।

इस संबंध में खतूरिया कॉलोनी निवासी बैंक शाखा प्रबंधक बलवीर सिंह गोदारा ने अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ नयाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अज्ञात व्‍यक्ति की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में मुख्‍य चौराहे के पास रात्रि के समय असामाजिक तत्‍वों का जमावडा हो जाता हैइसे लेकर पिछले दिनों क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत करते हुए रात्रि गश्‍त शुरू कराने की मांग भी की थी।

श्रीगणेश धोरा धाम में गुरु पूर्णिमा पर हवन, महाआरती, जागरण की धूम

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!