Thursday, June 25, 2026
Hometrending...तो आज रात नौ बजे तक हो जाएगा तय कौन होगा कांग्रेस...

…तो आज रात नौ बजे तक हो जाएगा तय कौन होगा कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष?

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली abhayindia.com कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष के नाम का ऐलान शनिवार रात करीब नौ बजे हो सकता है। अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए पांच समितियां बनाकर नेताओं से राय मांगी गई है। इससे पहले आज सुबह कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) अहम बैठक हुई। इस दौरान सोनिया-राहुल गांधी भी पार्टी दफ्तर में मौजूद रहे, लेकिन थोड़ी देर बाद चले गए। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने नए पार्टी अध्यक्ष को लेकर विचार-विमर्श किया।

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। राहुल ने कहा है कि वे कार्यकर्ताओं के साथ लड़ाई जारी रखेंगे। उनका इस्तीफा अब भी विचाराधीन है।कांग्रेस कार्यसमिति ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए 5 समितियां बनाकर नेताओं से राय मांगी है। रात 8.30 बजे हम दोबारा मिलेंगे और 9 बजे तक नाम फाइनल होने की उम्मीद है।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि मैं और राहुल अध्यक्ष पद के लिए हो रहे विचार-विमर्श प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं। सीडब्ल्यूसी के सदस्य देशभर से आए नेताओं से चर्चा करेंगे। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जल्द ही पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। अध्यक्ष पद की दौड़ में मल्लिकार्जुन खड़गे और मुकुल वासनिक सबसे आगे चल रहे हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!