Saturday, April 20, 2024
Hometrendingबीकानेर में अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की तैयारियां शुरू, इस बार होंगे ये...

बीकानेर में अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की तैयारियां शुरू, इस बार होंगे ये आकर्षण…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) 26वां अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 12 13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस सम्बंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) . एच. गौरी ने कहा कि ऊंट उत्सव के आयोजन में सम्बंधित विभाग पूर्ण समन्वय से कार्य करते हुए तैयारियां पूरी करें। उत्सव के दौरान स्थानीय और विदेशी पर्यटकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया और मुख्य मीडिया के माध्यम से प्रचारप्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

गौरी ने कहा कि आयोजन में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े तथा स्थानीय लोग पर्यटकों के साथ शिष्टता का व्यवहार करें। स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जाएं ताकि स्थानीय लोक संस्कृति से पर्यटकों का परिचय हो तथा वे मरूनगरी की समृद्ध संस्कृति से रूबरू हो सके। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा, हेरिटेज वॉक आदि के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण इंतजाम किया जाए। ऊंट उत्सव के मुख्य आयोजन स्थल डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। साथ ही सांस्कृतिक संध्या के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए चौकसी एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने नगर विकास न्यास को सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर लाइटिंग करने तथा नगर निगम को शहर के सभी प्रमुख मार्गों, पर्यटक स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को कहा कि आयोजन स्थल पर एक मेडिकल टीम तैनात की जाए। स्टेडियम में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र तथा राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाए तथा इस प्रदर्शनी के माध्यम से ऊंट ऊंट उत्पादों को प्रस्तुत किया जाए। 

मरू संस्कृति से रूबरू होंगे पर्यटक

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा ने बताया कि उत्सव का शुभारम्भ 12 जनवरी को जूनागढ़ के सामने शोभायात्रा से किया जाएगा। शोभायात्रा में राजस्थान एवं राज्य के विभिन्न अंचलों के कलाकार, तांगे, ऊंट एवं ऊंट गाड़े, राजस्थानी वेशभूषा में देशीविदेशी पर्यटक, छात्राएं, रोबिले इत्यादि भाग लेंगे। इसके बाद डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ऊंट  नृत्य, श्रृंगार, फर कटिंग एवं मि. बीकाणा, मिस मरवण इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को देश के विभिन्न अंचलों एवं राजस्थान के प्रमुख लोक कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के दूसरे दिन में शहर में रामपुरिया हवेली से बीकाजी की टेकरी तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा।

इसमें पर्यटकों को शहर की स्थापत्य, कला, संस्कृति, रीति रिवाज, व्यंजनों से रूबरू करवाया जाएगा। हेरिटेज वॉक में अपनी कलाओं का प्रर्दशन करते हुए कलाकार एवं सजेधजे ऊंट भी सम्मिलित रहेंगे। इसके बाद डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में देशीविदेशी पर्यटकों के मध्य रस्साकस्सी, कबड्डी, कुश्ती, मटका दौड़, साफा बांध, म्युजिकल चेयर इत्यादि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा शाम को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

6 जनवरी से लगेगी रूस की प्रदर्शनी

उन्होंने बताया कि 6 से 13 जनवरी तक डिस्कवरिंग रशिया 2019 प्रदर्शनी का आयोजन लक्ष्मी निवास पैलेस में किया जाएगा। इसमें रुस के हैरिटेज पर रुस के कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिग्स का प्रर्दशन किया जाएगा। साथ ही बीकानेर के कलाकारों द्वारा राजस्थान के हेरिटेज पर पर बनाई गई पेंटिग्स की प्रतियोगिता करवाई जाएगी तथा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ पेंटिग्स का प्रदर्शन रुस में किया जाएगा। बैठक में पर्यटन, नगर विकास न्यास, नगर निगम, पुलिस, पशुपालन सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बीकानेर पर्यटन : नए साल का जश्न मनाने के लिए आ रहे सैलानी, धोरों में ऐसे मनाएंगे…

बीकानेर की छात्राओं ने जयपुर में जीता चैंपियन का खिताब

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular