Monday, April 21, 2025
Hometrendingपरफेक्ट आईटी केन्द्र में तनुश्री और गौरव ने बताए सफलता के गुर,...

परफेक्ट आईटी केन्द्र में तनुश्री और गौरव ने बताए सफलता के गुर, प्रतिभाओं का हुआ सम्‍मान

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com परफेक्ट आईटी केन्द्र की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में भारत की पहली महिला असिस्टेंट कमांडेट बीएसएफ सुश्री तनुश्री पारीक, मोटिवेशनल गुरू डॉ. गौरव बिस्सा का सम्मान किया गया। इसके साथ साथ शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक स्तर पर राजनीति से जुडी प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार जोशी ने की।

Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner

इस अवसर पर डॉ. गौरव बिस्सा ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल करने के गुर बताए और विद्यार्थियों को किस प्रकार समय का सदुपयोग करना चाहिए और समाज के प्रति उनकी जिम्मेंदारियों के प्रति अवगत करवाया।

सुश्री तनुश्री ने बताया कि एक उत्कृष्ट समाज के लिये जरूरी है कि वो पैदा होने वाली बच्चे के लिए यह न सोचे कि वो लड़का या लड़की हो, जो भी हो वह स्वस्थ हो। कार्यक्रम में पारीक समाज के अध्यक्ष भँवल लाल व्यास ने अपने उद्बोधन मे तनुश्री को समाज का गौरव बताया। संस्था के अध्यापक महेन्द्र सिंह राठौड़ और स्वरूप सुथार ने परफेक्ट आईटी केन्द्र के यूट्यूब चैनल की विशेषताओं के बारे में आगुन्तकों को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक कुमार जोशी ने सभी अतिथिगण और प्रतिभाओं का कार्यक्रम में आने के लिये आभार व्यक्त किया।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

TN Purohit
TN Purohit
Ajay Vyas
Ajay Vyas
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular