Thursday, June 4, 2026
Hometrendingपुलवामा हमले को लेकर इस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने मनाया जश्न, निलंबित...

पुलवामा हमले को लेकर इस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने मनाया जश्न, निलंबित हुई

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले का पक्ष लेते हुए चार कश्मीरी छात्राओं ने निम्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली रोड, अचरोल कैम्पस के इन्द्रा ब्लॉक गल्र्स हॉस्टल में शुक्रवार देर रात को जश्न मनाया और पार्टी की। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्राओं ने इसका विरोध भी किया, लेकिन ये छात्राएं नहीं मानी। इसके बाद शनिवार सुबह बड़ी संख्या में हॉस्टल की विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के प्रशासन भवन पहुंचकर इस उत्सव का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया तथा मामले पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

आपको बता दें कि विरोध के बाद यूनिवर्सिटी का प्रशासन चेता और मामले की जांच के लिए चीफ वार्डन की अध्यक्षता में टीम बनाई, जिसने दोपहर बाद तक जांच की और इस मामले को सही पाया। इसमें छात्रा इकरा इस कार्यक्रम की लीडर थी, जो निम्स फॉर्मेसी कॉलेज के बी. फॉर्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा है और हॉस्टल में रहती है। इसके साथ तीन अन्य छात्राएं, जो निम्स पैरामेडिकल कॉलेज की है, जो बी.एससी. ओटी द्वितीय वर्ष की तलवीन मंजूर, जोहरा नजीर और बीएससी आरआईटी द्वितीय वर्ष की उजमा नजीर भी जश्न में शामिल थीं। जांच में दोषी पाए जाने पर इन चारों छात्राओं को यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद छात्राओं का विरोध बंद हुआ।

…तो कभी भी लग सकती है आचार संहिता, डीजीपी को दिए ये निर्देश…

युद्धाभ्यास वायुशक्ति-2019 : रेत के समंदर में दुश्मन को दिखाई ताकत

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!