









जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आने वाले दिनों में अपना प्रचार अभियान तेज करने जा रही है। इसी क्रम में 15 अप्रेल से पार्टी के स्टार प्रचारक चुनावी समर में उतर जाएंगे, जबकि 20 अप्रेल से प्रचार पूरे परवान पर होगा। इस दरम्यान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका भी बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए राजस्थान आएंगे।
पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका की सभाएं संभाग के हिसाब से होंगी। पार्टी उन स्थानों को चयन कर रही है, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान इनकी सभाएं नहीं हुई थी। इसके अलावा प्रत्याशियों की मांग के अनुसार सूची तैयार कर आलाकमान को भेज दी गई है। प्रदेश में दोनों चरण के चुनाव के दौरान प्रियंका की दो सभाएं हो सकती हैं, जबकि राहुल की सभी संभागों में सभाएं हो सकती है।
आपको बता दें कि प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव 29 अप्रेल को होने हैं, इसे देखते हुए स्टार प्रचारकों की सभाएं 15 अप्रेल के बाद ही शुरू होंगी, लगभग 20 अप्रेल के प्रचार तेज हो जाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने चुनाव प्रचार की बागडोर संभाल रखी है।
प्रदेश कांग्रेस की मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा के अनुसार चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुख्यमंत्री गहलोत, उपमुख्यमंत्री पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे मंगलवार को जोधपुर व अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। ये तीनों नेता प्रात: 11 बजे जोधपुर तथा दोपहर 2 बजे अजमेर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
अर्जुनराम मेघवाल, मीणा, जोशी सहित इन नेताओं को हैं जान का खतरा, …इसलिए मांगे सुरक्षाकर्मी
















