Friday, May 15, 2026
Hometrendingअर्जुनराम मेघवाल, मीणा, जोशी सहित इन नेताओं को हैं जान का खतरा,...

अर्जुनराम मेघवाल, मीणा, जोशी सहित इन नेताओं को हैं जान का खतरा, …इसलिए मांगे सुरक्षाकर्मी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

सुरेश बोड़ा/जयपुर/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर एक बार फिर चुनाव लड़ रहे केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की जान को खतरा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाकर्मी मांगे हैं।

इस संबंध में सोमवार को ‘अभय इंडिया’ ने मेघवाल से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वैसे तो सारी जनता और भाजपा संगठन मेरे साथ है, लेकिन वर्तमान में जो हालात देखने को मिल रहे हैं, उसके मद्देनजर सुरक्षा मांगी गई है। आपको बता दें कि बीते करीब दस दिनों में पांच बार अर्जुनराम मेघवाल के कार्यक्रमों में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शित करने की घटनाएं सामने आई है।

इधर, राज्य सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा को डकैतों और भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा से जान का खतरा है। मीणा ने चुनाव आयोग से सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। इसी तरह चित्तौडग़ढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सी. पी. जोशी को आयोग के निर्देश पर सरकार ने सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया है। ज्ञात रहे कि चुनाव आचार संहिता के चलते सभी मंत्रियों, विधायकों एवं अन्य लोगों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए है।

…और स्वच्छता प्रहरियों ने बदला इस पार्क का स्वरूप

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। स्वच्छता प्रहरी संस्थान जयनारायण व्यास कॉलोनी की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत चाणक्य नगर स्थित त्रिकोणीय पार्क में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। संस्थान की ओर से सतत् रूप से किए जा रहे श्रमदान से पार्क का स्वरूप ही बदलने लगा है। इस कार्य में क्षेत्र के युवा, महिलाएं ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष मोहर सिंह यादव, नरेश प्रभाकर, सिंथेसिस के निदेशक मनोज बजाज, अशोक यादव आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान में क्षेत्र के संजय भार्गव, बनवारी लाल शर्मा, शरद गुप््रता, सुशील सिंह, पदमा बजाज, कार्तिक, कनिका, भूमिका, लोकनाथ शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने भी पार्क में श्रमदान किया।

सीएम गहलोत ने बीकानेर में कांग्रेस नेता मिड्ढ़ा के घर की राजनीतिक मंत्रणा…

बीकानेर क्राइम : रंजिश के चलते घर में लगाई आग, कैमरे में ऐसे कैद हो गई करतूत…, देखें वीडियो….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!