Hometrendingबीकानेर में चाकूबाजी : सदर थाने से गैर-इलाका होने पर मामला मुक्ताप्रसाद...

बीकानेर में चाकूबाजी : सदर थाने से गैर-इलाका होने पर मामला मुक्ताप्रसाद नगर ट्रांसफर

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।परिवादी सुभाषपुरा माताजी मंदिर के पास निवासी रज्जाक (38 वर्षीय) पुत्र मुकारब खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार, उसके लड़के आदिल पर 11 जून 2026 को साहिल पुत्र फारूक निवासी रामपुरा बस्ती ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त घटना के संबंध में पहले पुलिस थाना सदर बीकानेर में प्रकरण दर्ज था, जो गैर-इलाका होने के कारण एसपी के आदेशानुसार अब मुक्ताप्रसाद नगर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई हनुमान सिंह कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular