बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिवादिया भीखनेरा गांव निवासी 57 वर्षीय श्रीमती बेबली बाला नायका पत्नी भादरराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 09 अक्टूबर 2026 को उनकी पुत्री संचिता (उम्र 18 साल) घर से बिना बताए कहीं चली गई है।
परिजनों को शक है कि जतिन जैन पुत्र संजय जैन निवासी बीकानेर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने जतिन जैन के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।



















