Hometrendingबीकानेर में सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर ठगी, खाते से उड़े...

बीकानेर में सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर ठगी, खाते से उड़े 1 लाख 48 हजार रुपए

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर ठगों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 1,48,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

पुलिस के अनुसार, सोहन कोठी क्षेत्र निवासी मनोज शर्मा पुत्र जयभगवान शर्मा ने कोटगेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसने एक ऐप में सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति के व्हाट्सएप नंबर से कॉल आया और उसने कार्ड के नाम पर जानकारी ली।

आरोपी ने दो बार OTP मांगा और देखते ही देखते उसके खाते से 1,48,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए। फोन रखने के बाद जब मनोज ने अपना खाता चेक किया तो उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई राधेश्याम कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर OTP शेयर न करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular