25.6 C
Bikaner
Thursday, March 30, 2023

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी, यूक्रेन पीछे हटने को तैयार नहीं, दावा- 3500 रूसी सैनिक कर दिए ढेर…

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई शुरू करने बाद यूक्रेन की सेना को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन यूक्रेन ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। रूसयूक्रेन जंग का आज चौथा दिन है। दुनिया के कुछ देशों ने रूस पर प्रतिबन्ध लगाए हैं। इसके बावजूद रूसी राष्ट्रपति पुतिन लड़ाई जारी रखे हुए हैं। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है।

Ad class=

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश पर अकारण आक्रमण के चलते रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से बाहर कर देना चाहिए। जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला नरसंहार है। इसलिए रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर देना चाहिए। इसके आलावा यूक्रेन ने आज रूस पर जबरदस्त पलटवार करते हुए यह दावा किया है कि उसने अब तक 3500 रूसी सैनिकों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने दर्जनों टैंक, विमान और 8 हेलिकॉप्टर गिराने का भी दावा किया है। उधर, रूसी सेना ने भी दावा किया है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर उनका कब्जा हो चुका है।

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

रूस से बेलारूस में बातचीत मंजूर नहीं : यूक्रेन

रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच वार्ता के संकेत भी मिलते रहे हैं। रूस ने बेलारूस में वार्ता का प्रस्ताव रखा है, लेकिन यूक्रेन ने रूस के साथ वार्ता के लिए बेलारूस को ठिकाने के रूप में खारिज कर दिया है। रविवार को एक वीडियो संदेश में राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने वारसॉ, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू को वार्ता के लिए वैकल्पिक स्थानों के रूप में नामित किया है। इससे यह तो तय माना जा रहा है कि जल्दी ही दोनों देश बातचीत के लिए एक टेबल पर आ सकते हैं।

इधर, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के उत्तरपूर्व में स्थित खार्किव शहर में प्रवेश कर लिया है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सुबह शहर के केंद्र में और हाइड्रोपार्क के क्षेत्र में चली लड़ाई में रूसी सेना ने गैस पाइपलाइन ध्वस्त कर दी थी। अब विभिन्न एजेंसीज ने पुष्टि कर दी है कि रूसी सैनिकों ने खारकीव में सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया। रूसी सेना हर तरफ से यूक्रेन की राजधानी की ओर बढ़ रही है। रविवार तड़के राजधानी कीव के दक्षिण में भी दो बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

जंग के आज चौथे दिन यूक्रेन पूरी ताकत के साथ मैदान में रूस को मात देने में लगा है। अब यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप कमांडर मैगोमेद तुशैव को मार गिराया है।

बीकानेर में यूआईटी संडे के दिन भी एक्‍शन में, स्‍कीम एरिया से हटाए अतिक्रमण, इधर…

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में थम नहीं रहा जमीन विवाद, एक और एफआईआर दर्ज

विधायक अमीन का विधानसभा में सामने आया दर्द, बोले- 99 प्रतिशत वोटिंग के बाद भी मुस्लिम को नहीं….

बीकानेर : बाज नहीं आ रहे मिलावटखोर, चाय, दूध व घी के लिए नमूने…

Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles