Hometrendingभाजपा के पदाधिकारी से मारपीट, हिरासत में रखने के मामले में आरपीएस...

भाजपा के पदाधिकारी से मारपीट, हिरासत में रखने के मामले में आरपीएस खिलेरी पर गिरी गाज

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जोधपुर जिले में भोपालगढ़ के वृताधिकारी भूराराम खिलेरी (आरपीएस) को तत्काल प्रभाव से एपीओ (आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में) कर दिया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। यह कार्रवाई भाजपा के भोपालगढ़ महामंत्री से मारपीट और गिरफ्तारी के मामले के बाद की गई है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा को पुलिस ने कथित तौर पर हिरासत में लेकर मारपीट की और रातभर थाने में बंद रखा था। इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन किए गए। यह मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचने के बाद आरपीएस खिलेरी के खिलाफ एपीओ की कार्यवाही की गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular