Thursday, May 14, 2026
Hometrendingदीपावली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

दीपावली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com दीपावली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। डॉलर में तेजी और यूएस फेड रेट कट की उम्‍मीदों के चलते गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 3,380 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 3,100 रुपये गिरकर 1,16,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह 18 कैरेट सोना 2,540 रुपये गिरकर 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसी तरह चांदी का भाव 2000 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मुहूर्त ट्रेडिंग में एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.21 फीसदी या 271 रुपये की गिरावट के साथ 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.22 फीसदी या 327 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज बुधवार 22 अक्टूबर को मॉर्निंग सेशन में कोई काम-काज नहीं होगा। हालांकि, इवनिंग सेशन ओपन रहेगा। एमसीएक्स पर इवनिंग सेशन शाम 5 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक रहता है।

इधर, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स बुधवार को 22 कैरेट सोना 1,16,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। यहां 18 कैरेट सोना 95,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!