HometrendingBikaner Crime : आपसी विवाद में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़, एक दर्जन...

Bikaner Crime : आपसी विवाद में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़, एक दर्जन से ज्‍यादा पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्‍ती में दीपावली के दिन आपसी विवाद में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला परिवादी की रिपोर्ट पर एक दर्जन से ज्‍यादा लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, सर्वोदय बस्‍ती ओडों का मोहल्‍ला निवासी 65 वर्षीया दुर्गा देवी धवल पत्‍नी लूणकरण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्यामा जाट, सुनील बिश्‍नोई, जाहिद, मुकेश, तौहीद, सोफीन, बजरंग जाट, राहुल आचार्य, अरशद भाटी, किसन ओड, नवाज, आदिल, शीशपाल, विक्‍की पठान व 10-15 अन्‍य जने एकराय मेरे घर आए और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकियां दी। मामले की जांच एससी/एसटी सेल के सीओ सुखदेव सिंह (RPS) को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular