







बीकानेर Abhayindia.com सार्थक साहित्य संस्थान, मुंबई की ओर से वर्ष 2022 के ‘मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित को उनके राजस्थानी साहित्यिक अवदान के लिए अर्पित किया जाएगा।
संस्थान प्रतिनिधि पाना देवी गौड़ और कमलेश गौड़ ने बताया कि कवि-कथाकार-समालोचक-संपादक-अनु
चूरू में जन्में एवं मुंबई प्रवासी हिन्दी व राजस्थानी के प्रख्यात साहित्यकार पं. मधुकर गौड़ की स्मृति में यह सम्मान गत वर्ष प्रारम्भ किया गया था। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष व जनप्रिय प्रगतिशील कवि श्याम महर्षि के मुख्य आतिथ्य व भाषाविद-समालोचक साहित्यकार डॉ. मदन सैनी की अध्यक्षता में आयोज्य समारोह में रवि पुरोहित को सम्मान स्वरूप ग्यारह हजार रुपए, शॉल, सम्मान-पत्र व स्मृति-चिह्न प्रदान कर समादृत किया जाएगा।



