HometrendingRajasthan Weather : कहीं हीटवेव, कहीं बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में...

Rajasthan Weather : कहीं हीटवेव, कहीं बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में चढ़ेगा पारा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून के इंतजार के बीच गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। लगातार हीटवेव चलने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हीटवेव ऊष्णरात्री का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में आगामी दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विभाग के अनुसार, 15 व 16 जून से कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है। बीकानेर संभाग तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को छह शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री दर्ज किया गया। कोटा में दिन का तापमान 45.4, जैसलमेर में 45, फलोदी में 45.2, बीकानेर में 45.8, चूरू में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular