Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingदेशनोक रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली ट्रेनों के आवागमन में ठहराव...

देशनोक रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली ट्रेनों के आवागमन में ठहराव की समय सारणी जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com देशनोक रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली चार ट्रेनों के आवागमन में ठहराव की समय सारणी जारी कर दी गई है।

समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन 19225, भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) देशनोक स्टेशन पर सुबह 10.52 बजे आकर 10.54 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) दोपहर 4.06 बजे आकर 4.08 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 19223, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) देशनोक स्टेशन पर रात्रि 10.34 बजे आकर 10.36 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 19224, जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस देशनोक स्टेशन पर 10 जून से रात्रि 1 बजे आकर 1.02 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह ट्रेन 22463,दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 13 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह 14 जून से देशनोक स्टेशन पर सुबह 6.56 बजे आकर 6.58 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 22664,बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 10 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर शाम 6.34 बजे आकर 6.36 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन 22737, सिकंदराबाद-हिसार सुपरफास्ट ( द्विसाप्ताहिक) जो 10 जून से सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर तीसरे दिन 12 जून को सुबह 11.42 बजे आकर 11.44 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 22738,हिसार-सिकंदराबाद सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 13 जून से हिसार से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर उसी दिन शाम 7.52 बजे आकर 7.54 बजे प्रस्थान करेगी।

देशनोक रेलवे स्‍टेशन में सौंदर्य, सुविधा और संस्कृति का समन्वय

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!