Hometrendingराजस्‍थान वेदर अपडेट : 15 तक चलेगा शीतलहर का दौर, आज 11...

राजस्‍थान वेदर अपडेट : 15 तक चलेगा शीतलहर का दौर, आज 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में शीतलहर का जोर चल रहा है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का दौर 15 दिसम्‍बर तक चलेगा। इस बीच, विभाग ने आज ग्‍यारह जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 13 दिसंबर को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह  14 दिसंबर को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में तथा 15 दिसंबर को झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular