HometrendingRajasthan Weather : आज पांच संभागों में बारिश का अलर्ट, जानें- कब...

Rajasthan Weather : आज पांच संभागों में बारिश का अलर्ट, जानें- कब तक चलेगा आंधी, बारिश का दौर…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार, 6 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश व मेघगर्जन की संभावना है।

विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी, बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से अंधड़ चलने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी आएगी। जिसके बाद राजस्थान में तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

बहरहाल, बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश वल्लभनगर (उदयपुर) 56 एमएम दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चूरू में 36.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से -5.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। वहीं, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular