Friday, December 12, 2025
Hometrendingराजस्‍थान के 28 शहरों में किया जाएगा मॉक ड्रिल, परखी जाएगी आपातकालीन...

राजस्‍थान के 28 शहरों में किया जाएगा मॉक ड्रिल, परखी जाएगी आपातकालीन तैयारियां

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात बने हुए है। इस बीच, गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में 7 मई को चिह्नित 244 नागरिक सुरक्षा जिलों में सुरक्षा मॉक ड्रिल किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 28 शहर शामिल है। मॉक ड्रिल को लेकर सभी जिलों में गाइड लाइन जारी कर दी गई है। देश में विदेशी हमले की स्थिति में आपातकालीन तैयारी को परखने और सुदृढ़ करने के लिए मॉक ड्रिल किया जाता है।

आपको बता दें कि मॉक ड्रिल को लेकर मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। प्रदेश के कोटा, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़), अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल (बीकानेर),सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), आबूरोड (सिरोही), नसीराबाद (अजमेर), भिवाड़ी, फुलेरा (जयपुर), नागौर, जालोर, ब्यावर, लालगढ़ (श्रीगंगानगर), सवाई माधोपुर,पाली और भीलवाड़ा में मॉक ड्रिल किया जाएगा।

मॉक ड्रिल के तहत सिटी कंट्रोल से एक हूटर बजेगा। इसके बाद सभी लोगों को अपने घर की सभी लाइटें ,मोबाइल टार्च, रोड लाइट, हाईमास्ट लाइट, एनएचएआई और स्टेट हाईवे पर लगी लाइट, टोल पर लगी लाइट के साथ-साथ कार की लाइट भी बंद करनी होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!