Hometrendingसियासी घमासान के बीच मंत्री डॉ. कल्‍ला अचानक जयपुर रवाना, दे गए...

सियासी घमासान के बीच मंत्री डॉ. कल्‍ला अचानक जयपुर रवाना, दे गए ये खास हिदायत…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला रविवार सुबह जयपुर के लिए रवाना हो गए। ऊर्जा मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 8:00 बजे जयपुर जाना था, मगर वे रविवार को सुबह ही जयपुर के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर गए।

इस बीच, उन्होंने आग्रह किया है कि कोरोना के इस संकट के दौर में सभी लोग डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा जब भी आप लोगों को लगे कि उन्हें हल्का जुखाम या बुखार है तो तत्काल अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाएं।

आपको बता दें कि राजस्‍थान की राजनीति में मचे घमासान के बीच डॉ. कल्‍ला के जयपुर जाने के साथ ही सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई है।

बीकानेर के कोने-कोने से आए 106 कोरोना मरीज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीजों की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच, अभी-अभी कोरोना के 106 नए मरीज सामने आए हैं। एसपी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी और सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि की है।

बीकानेर में आज ये नए केस मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी, बिन्‍नाणी चौक, पाबू बारी, नत्‍थूसर गेट, पुष्‍करणा स्‍कूल के पास, पारीक चौक, समता नगर, चौपडाबाडी, जस्‍सूसर गेट, शिवा बस्‍ती, लालीमाई बगीची के पास, स्‍वामियों का मोहल्‍ला, तेलीवाडा चौक, मोहल्‍ला सिपाहियान, तेलीवाडा चोक, सर्वोदय बस्‍ती, पुरानी जेल रोड, मूंधडाेें का चौक एसआर हॉस्‍टल, धोबी तलाई, अंबेडकर कॉलोनी, रथखाना कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, उदयरामसर, बडा बाजार, भीनासर, गंगाशहर, नोखा मंडी, गोपेेेश्‍वर बस्‍ती, लक्ष्‍मीनाथ मंदिर, बीदासर बारी, डागा चौक, मुक्‍ताप्रसाद नगर, बारह गुवाड, सब्‍जी मंडी बीकानेर, अंत्‍योदय नगर, रानी बाजार, विश्‍वकर्मा गेट, इन्‍द्रा कॉलोनी, पवनपुरी, जोशीवाडा, मदीना मस्जिद रोड, नत्‍थूसर बास, बेणीसर बारी, गजनेर रोड, गेमना पीर रोड, आडसर बास श्रीडूंगरगढ, बिग्‍गा बास श्रीडूंगरगढ  क्षेत्रों से आए हैं।

बीकानेर के इन इलाकों में निषेधाज्ञा जारी…

बीकानेर Abhayindia.com कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) सुनीता चौधरी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर शहर के 6 थाना क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है।

आदेशानुसार थाना बीछवाल के अन्तर्गत करणी नगर लालगढ के क्षेत्र में सैक्टर बी में खाली प्लाट संख्या 75 से मकान संख्या 79 अनिल पाण्डे तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। थाना सदर के अन्तर्गत राजविलास कॉलोनी के क्षेत्र में मकान रामकिसन बजाज गली आम तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है।

थाना गंगाशहर के अन्तर्गत पुरानी लाइन डागा चौक के क्षेत्र में रोशनी घर गंगाशहर के पीछे गली नम्बर 04 में मकान जेठाराम कुम्हार से मकान रामलाल सांखला से मंदिर भैरूनाथ तक मकान पूनम चंद बोथरा तक क्षेत्र में, सेठिया गेस्ट हाउस के पास नोखा रोड भीनासर के क्षेत्र में सारडा प्याऊ के पीछे कमल बांठिया से मकान राम लाल सेठिया तक के क्षेत्र में, विष्णु धर्मकांटे के सामने वाली गली शिवा बस्ती नोखा रोड के क्षेत्र में मकान पूनम चंद नाई से मकान विनोद नाई,मकान जीवणराम नाई से दुकान श्याम ऑटो पाटर्स तक के क्षेत्र में, गोपेश्वर बस्ती हनुमानजी मंदिर के पास मोहन लाल खत्री से मकान पंकज पुत्र अनूप चंद सोनगरा मकान नारायण सिंह राजपुरोहित से मकान पुष्प चंद नाहटा तक के क्षेत्र में निषेघाज्ञा लागू की है।

थाना कोटगेट अन्तर्गत हरिरामजी मंदिर के पास मकान राजेन्द्र सिंह से मकान सुख शान्ति निवास श्याम सुन्दर मीना तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। थाना नया शहर के तहत मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में मकान इंद्र कुमार से रामदेवजी मंदिर तक (राजीव नगर) के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की हैं।

थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी के अन्तर्गत मकान संख्या 3-ई-237 से मकान 3-ई-235, मकान संख्या 3-ई- 206 से 3-ई-205 तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। इन आदेशों की पालना नहीं करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। निषेधाज्ञा अगले आदेश तक प्रभाव में रहेगी।

  उन्होंने इस दौरान पुलिस गस्त के बारे में जानकारी ली । जिला कलेक्टर ने कोटगेट सहित शहरी क्षेत्र के अंदरुनी भाग में स्थिति का जायजा लिया।  इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सुनीता चौधरी, पुलिस के अधिकारी एवं संबंधित थानाधिकारी साथ रहे।

बीकानेर में अब इन जगहों पर भी नियमित होगी कोरोना जांच

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!