Hometrendingराजस्‍थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय, इन जिलों में बरसेंगे मेघ,...

राजस्‍थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय, इन जिलों में बरसेंगे मेघ, और इधर…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मानसून (Monsoon) एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने 13 से 15 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान और 15 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है। अनुमान यह भी लगाया गया है कि 12 जुलाई को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 20 जिलों में कहीं-कहीं मेघर्जन और बारिश की संभावना है। इनमें चूरू, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, जोधपुर, जालौर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, कोटा, अलवर, सवाईमाधोपुर, बारां, प्रतापगढ, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बूंदी, टोंक जिले शामिल हैं।

सियासी घमासान के बीच मंत्री डॉ. कल्‍ला अचानक जयपुर रवाना, कह गए ये बडी बात…

बीकानेर Abhayindia.com ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला रविवार सुबह जयपुर के लिए रवाना हो गए। ऊर्जा मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 8:00 बजे जयपुर जाना था, मगर वे रविवार को सुबह ही जयपुर के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर गए।

इस बीच, उन्होंने आग्रह किया है कि कोरोना के इस संकट के दौर में सभी लोग डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा जब भी आप लोगों को लगे कि उन्हें हल्का जुखाम या बुखार है तो तत्काल अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाएं।

आपको बता दें कि राजस्‍थान की राजनीति में मचे घमासान के बीच डॉ. कल्‍ला के जयपुर जाने के साथ ही सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई है।

बीकानेर के कोने-कोने से आए 106 कोरोना मरीज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीजों की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच, अभी-अभी कोरोना के 106 नए मरीज सामने आए हैं। एसपी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी और सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि की है।

बीकानेर में आज ये नए केस मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी, बिन्‍नाणी चौक, पाबू बारी, नत्‍थूसर गेट, पुष्‍करणा स्‍कूल के पास, पारीक चौक, समता नगर, चौपडाबाडी, जस्‍सूसर गेट, शिवा बस्‍ती, लालीमाई बगीची के पास, स्‍वामियों का मोहल्‍ला, तेलीवाडा चौक, मोहल्‍ला सिपाहियान, तेलीवाडा चोक, सर्वोदय बस्‍ती, पुरानी जेल रोड, मूंधडाेें का चौक एसआर हॉस्‍टल, धोबी तलाई, अंबेडकर कॉलोनी, रथखाना कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, उदयरामसर, बडा बाजार, भीनासर, गंगाशहर, नोखा मंडी, गोपेेेश्‍वर बस्‍ती, लक्ष्‍मीनाथ मंदिर, बीदासर बारी, डागा चौक, मुक्‍ताप्रसाद नगर, बारह गुवाड, सब्‍जी मंडी बीकानेर, अंत्‍योदय नगर, रानी बाजार, विश्‍वकर्मा गेट, इन्‍द्रा कॉलोनी, पवनपुरी, जोशीवाडा, मदीना मस्जिद रोड, नत्‍थूसर बास, बेणीसर बारी, गजनेर रोड, गेमना पीर रोड, आडसर बास श्रीडूंगरगढ, बिग्‍गा बास श्रीडूंगरगढ  क्षेत्रों से आए हैं।

सियासी घमासान के बीच मंत्री डॉ. कल्‍ला अचानक जयपुर रवाना, दे गए ये खास हिदायत…

बीकानेर में अब इन जगहों पर भी नियमित होगी कोरोना जांच

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!