Hometrendingराजस्थान में आज मिले 170 नए कोरोना मरीज, दो मरीजों की हुई...

राजस्थान में आज मिले 170 नए कोरोना मरीज, दो मरीजों की हुई मौत

AdAdAdAdAdAd

जयपुर। देश भर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में आज सुबह आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 170 नए संक्रमित मिले और दो कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। आज की रिपोर्ट में सबसे अधिक अलवर 40, जयपुर 33, उदयपुर 31, नागौर 21, भरतपुर 17, सवाईमाधोपुर 7, राजसमंद 7, झुंझुनूं  3, बाड़मेर 3, प्रतापगढ़ 3, करौली 3, कोटा 1 व टोंक 1 पॉजिटिव मरीज मिला। जयपुर और अजमेर में आज 1-1 मौते हुई।

राजस्थान में अब-तक 10,09,195 लोगों के जाँच के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 9,81,938 की रिपोर्ट नेगेटिव भी आ चुकी है और अभी तक 3913 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तक राजस्थान में 5211 एक्टिव केस हो गए है और 17,634 (आज 1:26 PM तक)लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है वहीं 14 को अस्पताल से छुट्टी मिली।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!