Hometrendingसंस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, निजी सचिव ग्रेड द्वितीय पदों की डीपीसी की...

संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, निजी सचिव ग्रेड द्वितीय पदों की डीपीसी की अस्थाई सूची जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com निदेशालय में संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, निजी सचिव ग्रेड द्वितीय पदों की डीपीसी की अस्थाई सूची जारी कर दी गई है। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने संगठन के दिए ज्ञापन दिनांक 13.05.2026 के दिन अपने वादे के मुताबिक सकारात्मकता से आज संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, निजी सचिव ग्रेड द्वितीय पदों की डीपीसी की अस्थाई सूची जारी कर डीपीसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।

प्रदेशाध्‍यक्ष आचार्य ने अस्‍थाई सूची जारी करने पर शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, निदेशक एवं अतिरिक्त निदेशक, उपनिदेशक प्रशासन, अनुभाग अधिकारी डीपीसी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular