








बीकानेर Abhayindia.com अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बीकानेर में “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत डीएसटी टीम एवं पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। चारों आरोपी विमल भवन के पास सर्वोदय बस्ती निवासी श्यामलाल कस्वां पुत्र रामकिशन जाट, सौफिन पुत्र कुदरत अली, मोहम्मद नवाज पुत्र मतलूब हुसैन, राजीव नगर निवासी सुनील बिश्नोई पुत्र मनफूलाराम लम्बे समय से फरार चल रहे थे। इनामी आरोपी सुनील विश्नोई आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट में वर्ष 2024 से फरार चल रहा था।
आईजी ओमप्रकाश एवं एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा अवैध मादक पदार्थ सप्लायर एवं मादक पदार्थ में वांछित अपराधियों को दबोचने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एएसपी शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी वृत नगर अनुज डाल के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला व डीएसटी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ व आर्मस एक्ट में फरार चल रहे चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
विजेन्द्र कुमार सीला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
विश्वजीतसिंह पुनि प्रभारी डीएसटी टीम जिला बीकानेर
सुरेश कुमार भादु पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
महावीर सिंह सउनि डीएसटी टीम जिला बीकानेर
दीपक यादव सउनि साईबर सैल जिला बीकानेर
वासुदेव हैडकानि डीएसटी टीम जिला बीकानेर
लाखाराम एचसी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर
बलबीरसिंह एचसी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर
सतीश कुमार एचसी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर
पंकज कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर
छगनलाल कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर
देवेन्द्र कानि डीसटी टीम जिला बीकानेर
सूर्यप्रकाश कानि डीएसटी टीम जिला बीकानेर
श्रीराम कानि डीएसटी टीम जिला बीकानेर
राजेन्द्र डीआर डीएसटी टीम जिला बीकानेर


