Friday, April 26, 2024
Homeबीकानेरपरनामी का दौरा स्थगित, वापस लौटेंगे राजधानी

परनामी का दौरा स्थगित, वापस लौटेंगे राजधानी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर स्थानीय संगठन की नब्ज टटोलने के लिए बीकानेर आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का दौरा स्थगित हो गया है। वे तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को ही यहां पहुंचे थे। दोपहर में प्रदेश मुख्यालय से आई सूचना के बाद उनके दौरे के बीच में ही स्थगन की आधिकारिक रूप से पुष्टि भी हो गई। प्रदेशाध्यक्ष परनामी को अचानक जयपुर क्यों जाना पड़ा, इसकी जानकारी अभी मिल नहीं पाई है। सूत्रों की मानें तो उन्हें जयपुर से दिल्ली जाना पड़ सकता है।

बहरहाल, शहर भाजपा के महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष परनामी का दौरा एकबारगी स्थगित हो गया है। अब वे गुरुवार रात्रि को ही जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वे कोटा-हनुमानमगढ़ टे्रन से रात्रि ग्यारह बजे जयपुर के लिए यहां से रवाना हो जाएंगे। फिलहाल वे देशनोक से नापासर के लिए रवाना हुए हैं, जहां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। वहां वे लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र को लेकर कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। नोखा जाने का उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि परनामी सुबह करीब बजे यहां नाल एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने नाल में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां से देशनोक के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचने के बाद उनके दौरे के स्थगित होने की खबर आ गई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष परनामी नापासर में बैठक में भाग लेने के बाद बीकानेर के जयपुर रोड स्थित वैष्णोधाम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे होटल सागर जाएंगे। जहां से रात्रि को वे वापस जयपुर लौट जाएंगे। बताया जाता है कि वे शनिवार को फिर बीकानेर आ सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular