बीकानेर Abhayindia.com चोपड़ा बाड़ी के बाशिंदे पिछले 30 महीनों से पानी के कनेक्शन के लिए जलदाय विभाग के चक्कर निकाल रहे है लेकिन विभाग के अधिकारियों की कानो पर जूँ तक नहीं रेंग रही। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आक्रोशित क्षेत्रवासी आज गंगाशहर टंकी धरने पर बैठ गए। लेकिन इस भीषण गर्मी मैं दो घंटे से अधिक समय व्यतीत होने पर भी ज़िम्मेदार अधिकारी सुध लेने नहीं आए। इसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौक़े पर पहुंचकर राजेश पुरोहित से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत करवाया।
जिस पर उन्होंने ज़िम्मेदार अधिकारी को समाधान के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत क्षेत्र के एईएन और जेईएन से वार्ता कर उन्हें खरी-खरी सुनाई की जनता की पीड़ा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है, पानी जेसी मूलभूत सुविधा के कनेक्शन के लिए ग़रीब परिवार फ़ाइल हाथ मैं लिए चक्कर निकाल रहे है और मजबूरन उन्हें महँगे दरों पर टैंकर से पानी मँगवाना पड़ रहा है जबकि पानी की लाईन डाले महीनों हो ज्गए फिर मिलान क्यो नहीं किया जा रहा और क्यो प्रभावित परिवारो को कनेक्शन से वंचित रखा जा रहा है, इसकी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। जिस पर एईएन द्वारा मौखिक आश्वासन उपरांत सात दिवस मैं समाधान के लिए सहमति बनी। प्रदर्शन मैं नरनारायण स्वामी, गोविंद पुरोहित, चेतन जोशी, महेश भाटी, अशोक भाटी, मुरली गहलोत, सुनील चिंपा, हरिकिशन कुम्हार, हरि सुथार, किशन पुरोहित, किशन दधीच, पवन गुप्ता, माणक भार्गव, घनश्याम, राजेंद्र पुरोहित शामिल रहे।















