बीकानेर Abhayindia.com गंदे नाले की समस्या से जूझ रहे स्थानीय डुप्लेक्स कॉलोनी, शास्त्री नगर, पवनपुरी, मरुधर कॉलोनी ओर सुदर्शना नगर के निवासियों के द्वारा नागणेचीजी मंदिर के पास स्थित गार्डन में नाले की समस्या से मुक्ति पाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पवनपुरी क्षेत्र की सभी कॉलोनी की एक संयुक्त संघर्ष समिति का गठन एवं गंदे पानी के नाले से मुक्ति पायी जाए के बारे में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से संघर्ष समिति का नाम नाला समस्या समाधान संयुक्त संघर्ष समिति पवनपुरी बीकानेर रखा गया तत्पश्चात पदाधिकारियों का चयन क्षेत्रवार किया गया जिसमें मुख्य संयोजक नरेंद्र शर्मा, संयोजक विजय सिंह राठौड़, सुमेश शर्मा, सहसंयोजक जामन लाल गजरा, डॉक्टर बीडी शर्मा, कोषाध्यक्ष सुब्रत पांडे, संगठन मंत्री दिनेश कुमार मोदी, कानूनी सलाहकार मोतीलाल राईका तथा संघर्ष समिति में संरक्षक के पद पर मानसिंह मामनानी, सुभाष चंद्र मोदी और मोहनलाल लोहिया को चुना गया।
संयोजक विजय सिंह राठौड़ ने बताया की पूर्व मे इस गंदे नाले के समाधान के लिए केंद्रीय न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस संबंध में पुनः उनसे संपर्क किया जाएगा।मुख्य संयोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन दिनों में विधानसभा चल रही है और क्षेत्र के विधायक को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। संरक्षक मान सिंह मामनानी सुभाष चंद्र मोदी और मोहनलाल लोहिया ने संयुक्त रूप से उपस्थित सभी निवासियों को एक जुट होकर संघर्ष करने के लिए कहा क्योंकि संघर्ष से ही इस समस्या का त्वरित समाधान हो सकता है बैठक के अंत में सुमेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।