Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingसूर्य सप्तमी 4 फरवरी को, वाहन रैली से हुआ महोत्सव का आगाज

सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को, वाहन रैली से हुआ महोत्सव का आगाज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com इस वर्ष सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को है तथा शाकद्वीपीय समाज द्वारा तीन दिवसीय सूर्य सप्तमी महोत्सव की शुरुआत 2 फरवरी को विशाल वाहन रैली निकाल कर की गई। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि रविवार को सायं 4 बजे वाहन रैली लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रांरभ होकर गोपेश्वर बस्ती, सूर्यमन्दिर, नाथ सागर, केशरदेसर, सेवगों का चौक, आचार्य का चौक से रांगड़ी चौक तक निकाली गई।

भोजक ने बताया कि 3 फरवरी को दोपहर में लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थिति गणेश प्रागण में सूर्य भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। 4 फरवरी मंगलवार सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूर्य भगवान की रथ यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंचेगी। ऊंट-घोड़ों व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति दी जाएगी। गणेशजी मंदिर में बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!