Hometrendingबीकानेर : मतदान के अंतिम दौर में वार्ड 73 में बवाल, सुनाई...

बीकानेर : मतदान के अंतिम दौर में वार्ड 73 में बवाल, सुनाई दी थप्पड़ की गूंज, पुलिस ने संभाला मोर्चा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम चुनाव के मतदान के अंतिम दौर में सबसे हॉट माने जा रहे वार्ड नंबर 73 स्थित महेश भवन मतदान केंद्र पर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर एक व्‍यक्ति के साथ कथित मारपीट की घटना हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और धक्कामुक्की भी हुई। हालात बिगड़ते देख वार्ड के दोनों प्रत्याशी मौके पर पहुंचे और अपने-अपने समर्थकों को शांत करने की कोशिश करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। हंगामे के चलते कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस की समझाइश और दोनों प्रत्याशियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को सामान्य किया गया और मतदान फिर से शुरू करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular