Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मानसून का आखिरी दौर, आज भी कई जिलों में भारी...

राजस्‍थान में मानसून का आखिरी दौर, आज भी कई जिलों में भारी से मध्‍यम बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का आखिरी दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बना वेल मार्क लो (WML) तीव्र होकर अवदाब में बदल गया है व दक्षिण पश्चिमी राजस्‍थान व आसपास के गुजरात के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से पिछले 24 घंटों में दक्षिणी राजस्‍थान में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश सांचौर, जालौर में 210 एमएम दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार, आज 7 सितंबर को भी जालौर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, उदयपुर व आसपास के जिलों में 30-40 Kmph तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आज केवल हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, भारी बारिश की गतिविधियां बाड़मेर, जालोर व जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं 8 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है तथा शेष अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्‍न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों में नदी, नाले, बांध और तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। शनिवार को उदयपुर, पाली, जालौर, सिरोही और राजसमंद में 2 से 5 इंच तक बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!