Friday, April 24, 2026
Homeबिजनेसजियोफोन का मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर, जानिये डिटेल्स

जियोफोन का मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर, जानिये डिटेल्स

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। जियोफोन मानसून हंगामा ऑफर के तहत अब आप पुराना फोन देकर नया जियोफोन ले सकते हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स अपना पुराना फीचर फोन एक्सचेंज कर जियोफोन मात्र 501 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस ऑफर के साथ जियोफोन यूजरबेस को 25 मिलियन से 100 मिलियन तक पहुंचाना चाहती है। यहां हम आपको इस ऑफर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल्स बता रहे हैं।

ये हैं एक्सचेंज ऑफर डिटेल्स

-मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर के तहत जियोफोन को 501 रुपये में खरीदा जा सकता है।

-यह कीमत 100 फीसदी रिफंडेबल सिक्योरिटी के तौर पर ली जा रही है, जिसे तीन वर्ष बाद वापस कर दिया जाएगा। ऐसे में यह फोन बिल्कुल फ्री हो जाता है।

-501 रुपये की कीमत में जियोफोन को खरीदने के लिए यूजर्स को अपना 2जी/3जी/4जी फोन को रिटेल स्टोर पर एक्सचेंज करना होगा।

-पुराने फोन और उसके चार्जर का चालू हालत में होना अनिवार्य है।

-नया जियोफोन लेते समय पुराने फोन को रिटेलर को देना अनिवार्य होगा।

-यूजर्स को जियोफोन के साथ नई सिम भी दी जाएगी।

-यदि यूजर्स अपने मौजूदा नंबर को रखना चाहते हैं तो वो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए ऐसा कर सकते हैं। प्रोसेस पूरा होने के बाद यूजर्स मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

-यह प्लान केवल जियोफोन यूजर्स के लिए ही वैध होगा। इसके लिए यूजर्स को एक्टिवेशन के समय 594 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डाटा 6 महीने की वैधता के साथ दिया जाएगा।

-इसके अलावा मानसून एक्सचेंज ऑफर के तहत जियोफोन यूजर्स को 6 जीबी का स्पेशल एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा जिसकी कीमत 101 रुपये है।

-कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार जियोफोन यूजर्स के लिए 2 प्लान्स उपलब्ध हैं- पहला 49 रुपये और दूसरा 153 रुपये का। 49 रुपये का ट्रायल प्लान है, इसके तहत 1 जीबी डाटा प्रति महीने दिया जाता है। वहीं, 153 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। दोनों ही प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

-एक्सचेंज ऑफर के लिए मोबाइल फोन का चालू हालत में होना अनिवार्य है।

-पुराने फोन की बैटरी और चार्जर

-आधार नंबर

-पिछले 3.5 साल से बिकने वाले मोबाइल (1 जनवरी 2015 के बाद) को एक्सचेंज कराया जा सकता है।

-कोई भी 2जी/3जी/4जी डिवाइस को एक्सचेंज किया जा सकता है।

-जियोफोन या कोई भी सीडीएमए डिवाइस या किसी ऑपरेटर की लॉक्ड डिवाइस को एक्सचेंज नहीं किया जाएगा।

-जियोफोन में 15 अगस्त से दुनिया की सबसे लोकप्रिय एप्स फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब और गूगल मैप्स का एक्सेस दिया जाएगा।

जियो का ऑफर- पुराना मोबाइल लाएं और नया ले जाएं

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!