Hometrending“ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” धर्मेन्‍द्र के निधन पर मुंबई में जाट समाज की...

“ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” धर्मेन्‍द्र के निधन पर मुंबई में जाट समाज की श्रद्धांजलि सभा 29 को, बेनीवाल ने कहा- उनका सदाबहार आकर्षण हमेशा याद रहेगा

AdAdAdAdAdAdAd

नासिक (मुंबई) Abhayindia.com सिने अभिनेता धर्मेन्‍द्र के निधन से पूरा देश शोकमग्‍न है। हर जगह श्रद्धांजलि सभाओं का दौर चल रहा है। इसी क्रम में नासिक मुंबई में भी शोक की लहर छाई है। अपने पसंदीदा और हीरे समान अभिनेता की याद में समस्‍त जाट समाज मुंबई की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। जाट समाज सेवा समिति ट्रस्‍ट, नाशिक के अध्‍यक्ष दिलीप सिंह बेनीवाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई के सुनील गावस्‍कर मैदान में 29 नवम्‍बर को शाम छह बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। इसमें बड़ी संख्‍या में धर्मेन्‍द्र के फैंस शामिल होंगे।

बेनीवाल ने अभिनेता धर्मेन्‍द्र के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि महान अभिनेता धर्मेंद्रजी का निधन भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा। बेनीवाल ने कहा कि  “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” का जाना केवल एक अभिनेता को खोने जैसा नहीं, बल्कि सिनेमा के एक पूरे सुनहरे दौर का अंत होने जैसा है। सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी उनके करोड़ों प्रशंसक रहे हैं। ‘शोले’ जैसी क्लासिक फिल्म आज भी हमारे दिल में बसती है। उनकी सादगी, उनका स्टाइल और उनका दिल, सब सोने जैसा था. पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी। उनकी गरिमा, मजबूती और उनका सदाबहार आकर्षण हमेशा याद रहेगा। उनकी मुस्कान और उनका सिनेमा, दोनों दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular