Friday, April 24, 2026
Hometrendingस्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम से मारपीट, कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस...

स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम से मारपीट, कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव पूनरासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक एएनएम के साथ मारपीट और अभद्रता की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केन्द्र में नाइट ड्यूटी दे रही एएनएम सरोज के साथ हुई इस घटना में एक युवक ने उसके साथ गाली-गालौच कर मारपीट शुरू कर दी। घटना से आहत हुई पीडि़त एएनएम ने सेरूणा थाना पुलिस को आरोपी युवक परमनाथ पुत्र हरजीनाथ के खिलाफ परिवाद दिया है।

स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी डॉक्टर मनीषा भादू ने कहा कि बुधवार की शाम एक प्रसूता की डिलवरी के लिये आये रिश्तेदार ने एएनएम सरोज के साथ गाली गलौच और मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी परमनाथ एएनएम पर हाथ उठाता नजर आ रहा है। इधर, सेरूणा सीआई संध्या ने बताया कि घटना को शिकायत मिलने के बाद पीडि़त एएनएम के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला एएनएम के साथ हुई इस घटना से बीकानेर नर्सिग जगत में रोष की लहर व्याप्त है। नर्सिग कर्मियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर ग्रामीण अंचलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के लिये सुरक्षा के पुख्ता बंदोबश्त किये जाये।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!