Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज और कल बादल छाने के...

राजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज और कल बादल छाने के साथ बारिश के भी आसार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही सर्दी का अहसास अब गहराने लगा है। दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। बीती रात फतेहपुर में न्‍यूनतम तापमान सबसे कम 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, गुरुवार (27 नवम्‍बर) को जालोर, सिरोही, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को दौसा, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में भी बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा की गति में भी उतार चढ़ाव रह सकता है।

इन जिलों में कम रहा रात का तापमान

फतेहपुर में 2.9 डिग्री

अलवर में 6.5

सीकर में 4

चूरू में 5.6

श्रीगंगानगर में 8.7

नागौर में 5.2

करौली में 7.1

दौसा में 6.5

लूणकरणसर में 4.5

झुंझुनूं में 7.2

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!