Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में कर्मचारियों ने किया शिक्षा निदेशक सीताराम जाट का अभिनंदन

बीकानेर में कर्मचारियों ने किया शिक्षा निदेशक सीताराम जाट का अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में संध के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट का अभिनन्दन किया। आचार्य ने बताया कि मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी, पद सृजन, पदस्थापन सहित विभिन्न मामलों में सकारात्मक रुख रखने पर संघ की ओर से भावभीना अभिनंदन में करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर, शाल ओढ़ाकर एवं मालाएं पहनाकर शिक्षा निदेशक का स्वागत किया।

आचार्य ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में मदन मोहन व्यास, कमल नारायण आचार्य, राजेश व्यास, गिरजा शंकर आचार्य, विष्णु दत्त पुरोहित, नवरत्न जोशी, देवराज जोशी, कुलदीप जोशी, अवीकांत पुरोहित, विक्रम जोशी, कृष्ण कुमार कल्ला, रोहित व्यास, राधे वल्लभ, शंकर पुरोहित, गिरधर रंगा, पवन मोदी, विजय शंकर आचार्य, वेद प्रकाश ढला, नवरत्न सैनी, ओम, हरि मोहन, आसिफ अली, जगदीश सुथार, मरुधर श्रीमाली, रवि प्रकाश शर्मा, प्रियांशु सारस्वत, नवदीप व्यास, शिव शंकर शर्मा शामिल रहे। इस मौके पर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने संघ के अभिनन्दन पर धन्यवाद देते हुए सम्बोधित करते हुए कहा कि संध एवं कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग से ही शिक्षा निदेशक एवं विभाग कार्यों में सफलता प्राप्त कर रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!