Friday, April 24, 2026
Hometrendingबिहार विधानसभा चुनाव नतीजे : शुरूआती रुझानों में एडीए को बहुमत, तेजस्‍वी...

बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे : शुरूआती रुझानों में एडीए को बहुमत, तेजस्‍वी और तेजप्रताप चल रहे आगे

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के लिए मतगणना का दौर जारी है। नतीजों के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिल गई है। हालांकि, दोपहर 12 बजे तक बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों से तस्वीर साफ हो जाएगी। रुझान में एनडीए 174 सीटों पर और महागठबंधन 64 सीटों पर आगे चल रहा है। इस हिसाब से नीतीश कुमार की बल्ले-बल्ले हो गई है तो आरजेडी की हालत खस्ता दिख रही है।

रुझानों में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत दिख रहा है। जिसमें जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी नजर आ रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार पहले राउंड की गिनती के बाद, अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज किसी भी सीट पर इस वक्त आगे नहीं है। वहीं निर्दलीय समेत अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राघोपुर से तेजस्वी तो महुआ से तेजप्रताप आगे चल रहे हैं।

रुझानों के अनुसार दूसरे राउंड की गिनती के बाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं। 1/30 राउंड की गिनती के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से 893 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह अपने निकटतम प्रतिद्धंदी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार वीणा देवी से 700 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं, गया जिले की गया टाउन सीट से बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार डा. प्रेम कुमार अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओकांर नाथ से 3092 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने महागठबंधन के सीएम चेहरे और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है आप जो भाषा बोल रहे हैं कि जबरदस्ती जाकर बैठ जाएंगे। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होता है। आप विश्लेषण कीजिए क्या कमी रह गई और इस तरह की स्थिति आपकी क्यों हो गई है। 20 साल से सरकार चलाने के बाद भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार की जनता में बढ़ती ही जा रही है। इसका मतलब उन्होंने जो काम किया है लोगों को उस पर विश्वास है। बिहार चुनाव में उनको बिहारी पंतों ने समर्थन दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, प्रथम चरण और दूसरे चरण के बिहार चुनाव के वक्त ही जनता की बातों से ही लग रहा था कि NDA को जनादेश मिल रहा है। फिर एक बार NDA की सरकार बनने जा रही है। जनता ने मन बना लिया था। जब जनता और मतदाता मन बना लेती है तो फिर कोई रोक नहीं सकता है।हागठबंधन 80, जन सुराज 2 और अन्य एक सीट पर आगे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!